Breaking News

बाबा साहेब का नारा ‘संगठित रहोगे तो सुरक्षित रहोगे’ के नारे पर हमें चलना चाहिए और इस पर काम करना चाहिए:- अनिता ममगाईं

 

ऋषिकेश, 23 अप्रैल
डीएस सुरियाल

भारतीय जनता पार्टी के डा भीम राव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत आज पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने जाटव बस्ती में अनुसूचित वर्ग के लोगों के आवास पर जाकर उन्हें अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ने 25 अप्रैल को 11 बजे आर्शीवाद वाटिका में होने जा रहे विशाल प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आने का सभी को निमंत्रण दिया।
आपको बता दें कि 14 से 25 अप्रैल तक भाजपा देश भर में डा भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान मना रही है। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब डा अंबेडकर के संपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को बताया जा रहा है। जिसके लिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के मार्फत विभिन्न कार्यक्रम, चर्चा, गोष्ठी, सम्मान कार्यक्रम आदि का आयोजन कर रही है। पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। कहा कि बाबा साहेब ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का नारा दिया था। यह नारा संगठित रहने और सुरक्षित रहने के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश है। संक्षेप में उनका मानना था कि संगठित होकर ही वंचित और शोषित लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर सुभाष जाटव, दीपक, नरेश खैरवाल मुकेश खैरवाल, रवि, जितेंद्र, अक्षय खैरवाल, सुरेंद्र, अमित राकेश खैरवाल आदि मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …