Breaking News

भाजपा को सत्ता तक लाने में हर कार्यकर्ता का विशेष योगदान:- अग्रवाल

 

ऋषिकेश, 9 अप्रैल
डीएस सुरियाल

भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की अध्यक्षता एवं दीपक धमीजा के संचालन में एक वैडिंग प्वाइंट में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य वक्ता व जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने में हर कार्यकर्ता का विशेष योगदान है। आज कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी विशाल पार्टी का रूप ले पाई है। कहा कि राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ निरंतर सक्रिय रहने का आव्हान किया है।
मुख्य वक्ता व जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट ने विपक्ष दालों पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार विकास की गति को बढ़ा रही है। इससे पूरे देश में विकास हो रहा है इसे विरोधियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान केवल भाजपा में ही है। कहा कि लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में मातृशक्ति अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने 2027 में विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की अपील की है। इस संदीप गुप्ता, प्रतीक कालिया, दीपक धमीजा, मनोज ध्यानी, चमन पोखरियाल, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सरदार सतीश सिंह, सुरेंद्र मोघा, कृष्ण सिंगल उषा कोठारी, गणेश रावत देवदत्त शर्मा, दिनेश सती, पुष्पा ध्यानी, सुधा असवाल, सतपाल सैनी, शिवकुमार गौतम, अनीता राणा, गोविंद राणा, अंजली रावत नैथानी, दिनेश प्याल, रजनीश शर्मा विपिन पंत, पुनीत भंडारी, सोनू पांडे, कुलदीप टंडन, ज्योति पांडे दिगंबर नौटियाल, रोहित शर्मा, बलविंदर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …