Breaking News

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया थाना सतपुली का औचक निरीक्षण

 

सतपुली, 29 मार्च
डीएस सुरियाल

आपको बता दें कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जनपद पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरे पर है। इस दौरे के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने थाना सतपुली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष से महिलाओं से संबंधित केसों की जानकारी ली। कहा कि राज्य के प्रत्येक थाने में महिला डैस्क (हैल्प लाइन) में की सुनवाई की जाती है अधिकतम मामलों में मौके पर निस्तारण हो जाता है, अन्यथा महिलाएं अपने अधिकारों के लिए राज्य महिला आयोग में आ सकती है। निरीक्षण के समय जानकारी में पाया गया कि थाना सतपुली में वर्ष 2025 में महिला सम्बन्धी केवल दो केस पंजीकृत हुए थे। दोनों का आपस में समझौता करा कर मामले का निस्तारण कर दिया गया है। कुसुम कण्डवाल ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। आयोग की अध्यक्ष ने थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस महिलाओं के लिए व उनसे सम्बंधित मामलों में संवेदनशील रहें एवम शीघ्र अति शीघ्र महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करें।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …