Breaking News

मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट

 

ऋषिकेश 15 मार्च
दिनेश सिंह सुरियाल

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान होली पर्व की बधाई दी। साथ ही समसामयिक विषयों पर वार्ता हुई।
मंत्री डा. अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि प्रेम और सौहार्द का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इस मौके पर रंगों के इस पावन पर्व पर उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …