Breaking News

सम्मानित:- कांग्रेस ने शहर की 101 महिलाओं को किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित

 

नरेंद्र नगर, 9 मार्च
राजेन्द्र गुसाईं

अंतरराष्ट्रीय ष्ट्रीय महिला दिवस विशेष रूप से महिलाओं के प्रति आदर, सम्मान उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियां को आगे लाने के साथ-साथ, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है । इस अवसर पर नरेंद्र नगर में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर की 101 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिला दिवस के उपलक्ष में सर्वप्रथम कांग्रेस जनों के द्वारा समाज की प्रथम पंक्ति के रूप में कार्य करने वाले पर्यावरण मित्र महिलाओं को रामलीला मैदान में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर में स्थित आशा किरण सेवा आश्रम में जाकर कांग्रेस के लोगों के द्वारा वहां पर फल भी वितरित किए गए। नगर क्षेत्र के अंतर्गत समाज में अपना अभिन्न सहयोग देने वाले महिलाओ व देश की सीमा पर अपना योगदान देने वाले सैनिक परिवार की महिलाओं, तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,भोजन माता व आशा बहिनो को कांग्रेस परिवार के द्वारा उनके घर-घर जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मानवेंद्र रांगड, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा पवार,सूरत सिंह आर्य, राजेंद्र गुसाई, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, जयपाल नेगी, सुनीता गुसाई, कोमल दास आदि उपस्थित थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …