Breaking News

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

 

नरेंद्रनगर, 8 मार्च
राजेन्द्र गुसाईं

राजकीय के महाविद्यालय खाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार श्रीमती रुचि बहुगुणा उनियाल, विशिष्ट अतिथि डॉ संरचना सचदेवा, श्रीमती सुधा रानी, चिकित्सा अधिकारी खाड़ी डॉ सुमति काला व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमती रुचि बहुगुणा उनियाल ने कहा कि महिलाओं को मानसिक रूप से जागृत करना बहुत आवश्यक है ताकि वह पितृसत आत्मक समाज की मानसिकता से मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर डॉ संरचना सचदेवा, प्रो निरंजना शर्मा, सचिव डाॅ निरंजन शर्मा कार्यक्रम संयोजक अधिकारी डॉ ईरा सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …