Breaking News

21 ग्राम स्मैक के साथ अहमद अली गिरफ्तार, पहले भी कई बार जा चुका है जेल

 

मुनिकीरेती, 11 फरवरी
दिनेश सिंह सुरियाल

मुनिकीरेती पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में सोमवार को नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अहमद अली 27 वर्ष पुत्र मोहब्बत अली निवासी जवईपुरा रामपुर चुंगी थाना गंग नहर जनपद हरिद्वार को 21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। अहमद अली पहले भी कई अपराधों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उनि योगेश चंद्र पाण्डेय व उनि नंद किशोर ग्वाडी चौकी प्रभारी भद्रकाली, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र पाल, कुलदीप, कांस्टेबल कपिल देव व संजय शामिल थे।

आपराधिक इतिहास अहमद अली
—-———–—————————-
1-मु0अ0सं0 : 601/24 धारा 4/25 Arms ACT थाना गंग नहर हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 : 449/23 धारा 4/25 Arms ACT थाना गंग नहर हरिद्वार
3- मुअसं0 : 27/21धारा 380/411 IPC थाना गंग नहर हरिद्वार
4-मु0अ0सं0- 176/24 धारा 8/21 NDPS Act थाना सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार
5-मु0अ0सं0-24/23 धारा 4/25 Arms ACT थाना भगवान पुर हरिद्वार
6-मु0अ0सं0- 16/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुनिकीरेती

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …