Breaking News

चारधाम यात्रा:- अब-तक 5 लाख 50 हजार 5 सौ 5 श्रद्धालुओं कर चुके हैं चारों धामों में पूजा-अर्चना और दर्शन, श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही है बढोत्तरी

 

ऋषिकेश, 12 मई
डीएस सुरियाल

      उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा अपने चरम पर है, धीरे-धीरे प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढोत्तरी होती जा रही है। वहीं अब-तक देश के कोने-कोने से आए 5 लाख 50 हजार 5 सौ 5 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में पहुँच कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर दर्शन कर चुके है। जहाँ एक मई से 11 मई तक 5 लाख 33 हजार 2 सौ 83 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं वहीं पिछले महीने यानि कि अप्रैल माह में 17 हजार 2 सौ 22 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
       यह जानकारी देते हुए चारधाम यात्रा प्रबंधन कार्यालय एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी प्रो. प्रजापति नौटियाल ने बताया के पिछले महीने‌ (अप्रैल) 17 हजार 2 सौ 22 श्रद्धालुओं ने यमनोत्री और गंगोत्री में विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही दोनों धामों के दर्शन किए।
       जबकि 1 मई से 11 मई तक यमनोत्री के 1 लाख 12 हजार 5 सौ 07, गंगोत्री के 94 हजार 2 सौ 51, केदारनाथ के 2 लाख, 26 हजार 5 सौ 83 व बद्रीनाथ के 1 लाख 17 हजार 1 एक 64, कुल 5 लाख 33 हजार 2 सौ 83 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में विधिवत पूजा अर्चना कर दर्शन किए है।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …