Breaking News
Expensive gold and silver

महंगा हुआ सोना-चांदी

Expensive gold and silver

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक बढऩे के बीच घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 170 रुपये चमककर 31,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग निकलने से चाँदी भी 200 रुपये की छलांग लगाकर 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। विश्लेषकों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय बाजार में जेवराती माँग बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पडऩे और व्यापार युद्ध की आशंकाओं ने निवेशकों के बीच पीली धातु की मांग बढा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.15 डॉलर चमककर 1,201.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.2 डॉलर की तेजी में 1,208.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 0.08 डॉलर चमककर 14.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *