Breaking News

मुख्यमंत्री से अघरिया समाज सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में अघरिया समाज सेवा समिति डंगनिया रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरोना रायपुर स्थित समाज की जमीन पर कन्या छात्रावास भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए २५ लाख रूपए के अनुदान की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र स्वीकृति के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अघरिया समाज सेवा समिति रायपुर श्रीमती लता चौधरी, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल चौधरी तथा समिति के पदाधिकारी  कल्पना पटेल, मंजू पटेल, \नीता नायक, रेवती चौधरी, पदमा चौधरी,  रूक्मिणी नायक, श्रीमती आकांक्षा पटेल, श्रीमती मिली पटेल, क्षीर सिंधु पटेल, सुनील पटेल,  एम.एल. नायक,  छविलाल पटेल,  तेजराम पटेल, सुनील पटेल उपस्थित थे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 113976 879310So may be the green tea i buy in cans exactly the same as the regular tea youd buy to put inside your morning cup? Ive been told is just normal green tea made to be cooler, but does it have any affect as far as not speeding up your metabolism as quickly as normal hot green tea? 23207

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *