Breaking News
spicejet

8 अक्टूबर से कानपुर-मुंबई के लिए मिलेगी सीधी उड़ान

spicejet

कानपुर (नीतेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के कानपुर को एक और सौगात मिलने जा रही है। कानपुर से दिल्ली की सफल उड़ान के बाद अब यहां के लोग सीधी मुंबई की उड़ान भी भर सकेंगे। 8 अक्टूबर से कानपुर के एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट मिल सकेगी। स्पाइस जेट की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 8 अक्टूबर से बोइंग 777 जंबो विमान शुरू होने जा रहा है। इसमें 189 सीटें होंगी। इस फ्लाइट से लोग कानपुर से मुंबई 2 घंटा 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं मुंबई से कानपुर आने में फ्लाइट को दो घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। स्पाइस जेट की 438 फ्लाइट मुंबई से सुबह 10.50 पर मुंबई से उड़ेगी और इसी दिन दोपहर को सवा एक बजे कानपुर पहुंचेगी। वहीं 415 विमान कानपुर से दोपहर को दो बजे उड़ेगा और शाम को 4.15 पर मुंबई पहुंच जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कानपुर से मुंबई जाने का किराया 4198 रुपये होगा। वहीं मुंबई से कानपुर का किराया 4099 रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के बाद कानपुर से कोलकाता की फ्लाइट चलाने पर विचार किया जाएगा।

Check Also

Canlı casino atmosferini yaşa: Sweet Bonanza giriş deneyimi

Canlı casino atmosferini yaşa: Sweet Bonanza giriş deneyimi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *