Breaking News

सीएम बघेल से शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर (जनसंपर्क विभाग) । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष  रामकुमार पटेल के नेतृत्व में शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  बघेल ने शिवरीनारायण में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए ५० लाख रुपये की घोषणा की थी । इस अवसर पर प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष मुरली नायर, महासचिव देवेन्द्र यादव,  बद्री आदित्य और उदय हरवंश भी उपस्थित थे ।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 495241 472397Outstanding post, I conceive individuals should larn a whole lot from this web website its truly user genial . 543514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *