Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मोहंदीपाट बाबा की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री की घोषणा: मोहंदीपाट में खुलेगी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा

रायपुर  (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम मोहंदीपाट में मोहंदीपाट बाबा के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने नागरिकों की मांग पर मोहंदीपाट में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी-बालोद संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनादेवी देशलहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा, कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव भी उपस्थित थे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *