Breaking News
baby rani mauryanwn

उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्य

baby rani mauryanwn

उत्तराखंड की नई राज्यपाल बेबी रानी मौर्या होंगी। भाजपा की पुरानी नेत्री बेबी रानी मौर्य को बड़े ओहदे से नवाजा गया है। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वे उत्तर प्रदेश में कद्दावर नेता हैं। मारग्रेट आल्वा के बाद यह दूसरी महिला हैं जो उत्तराखंड की राज्यपाल बनी हैं। बेबी रानी मौर्य आगरा के बालूगंज में रहती हैं। वे आगरा की मेयर रह चुकी हैं। पूर्व में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में यूपी बाल आयोग की सदस्य हैं। उन्हें बड़े पद मिलने की चर्चा जोरों पर थी। बेबी रानी मौर्य एमएए बीएड हैं। फिलहाल वे अमेरिका गई हुई हैं। उनके राज्यपाल बनने की सूचना के बाद घर व आसपास खुशी का माहौल है।

Check Also

Waarom Bingoal Casino de beste keuze is voor liefhebbers van live spellen

In dit artikel bespreken we waarom Bingoal Casino een uitstekende keuze is voor spelers die …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *