Breaking News

सबके लिए समता का भाव गुरु बाबा घासीदास का संदेश: बघेल

-मुख्यमंत्री शामिल हुए जमराव में गुरू बाबा घासीदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में

-विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। सबके लिए समता का भाव गुरु बाबा घासीदास जी का संदेश है। बाबा साहब अंबेडकर भी समानता की बात करते थे। गुरु घासीदास जी ने ऐसे समय में जन्म लिया जब समाज में कई कुरीतियां प्रचलित थीं। गुरु जी ने ऐसे में समाज को नई दिशा दिखाई। मनखे मनखे एक समान का यह संदेश हमारे समाज को हमेशा दिशा दिखाता रहेगा।मुख्यमंत्री शामिल हुए जमराव में गुरू बाबा घासीदास जी  की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में  यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम जमराव में गुुरूघासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा जी ने महिलाओं को भी हमेशा सशक्त रखा। जब पालो चढ़ाते हैं उस समय परंपरा है कि महिलाएं ही आरती करते हुए आती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समता के साथ ही आर्थिक विषमता दूर करने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिया ही, साथ ही भूमिहीन खेतीहरों को भी योजना का लाभ दिया। ग्रामीण आजीविका पार्क के माध्यम से हम लोगों को स्वरोजगार का मौका दे रहे हैं। इस पार्क में डायवर्सन का झंझट नहीं, जमीन देखने का झंझट नहीं, बना बनाया शेड और इसमें बिजली-पानी की सुविधा। वहां उद्यम का अच्छा अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने न केवल स्वसहायता समूहों को उद्यम के लिए प्रेरित किया है अपितु उनके लिए सी-मार्ट आदि के माध्यम से बाजार की अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है। कोदो-कुटकी, रागी मक्का आदि के खरीदी की व्यवस्था की है। किसान के उत्पादन की खरीदी की ६५ प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की व्यवस्था की है। विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा जामगांव में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण का कार्य होगा। शिक्षा के लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। सभी स्कूलों में अतिरिक्त कमरे की मांग और जीर्णोद्धार के लिए हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्कूल सुंदर दिखने चाहिए, बच्चों को यह अच्छे लगें, शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। इनकी पोताई महिला समूहों द्वारा बनाये गये गोबर पेंट से होगी। रायपुर के नगर निगम का कार्यालय गोबर पेंट से कराया गया है। गोबर पेंट के उत्पादन की व्यवस्था की गई है। सभी सरकारी भवनों की पुताई गोबर पेंट से होगी। आईटीआई के उन्नयन और नये ट्रेड निर्माण के लिए हमने कौशल संवर्धन के लिए १२ सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर में बाबा गुरु घासीदास संग्रहालय और स्मारक के लिए हमने ५ करोड़ रुपए का शिलान्यास किया है। संभागीय मुख्यालय में अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए प्रयास छात्रावास और कोचिंग आरंभ कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी हमने विकास योजनाएं जारी रखीं और किसानों को मजबूत करने का कार्य किया। इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर  निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

2 comments

  1. 562607 942669Deference to site author , some great entropy. 672784

  2. 990388 417516This design is steller! You surely know how to maintain a reader entertained. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own weblog (effectively, almostHaHa!) Wonderful job. I actually enjoyed what you had to say, and a lot more than that, how you presented it. Too cool! 947110

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *