Breaking News
aadhaar link child

बालगृहों के बच्चों के आधार कार्ड ‘ट्रैक चाइल्ड’ पोर्टल से लिंक

aadhaar link child

नई दिल्ली । बाल आश्रय गृहों में रह रहे 30,000 से ज्यादा बच्चों के आधार कार्डों को ‘ट्रैक चाइल्ड’ पोर्टल से जोड़ा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इससे बाल गृहों से लापता हुए बच्चों की रिपोर्ट करने और उससे संबंधी जानकारियां हासिल करने में मदद मिल सकेगी।  सूत्रों के अनुसार ‘ट्रैक चाइल्ड’ पोर्टल उन सभी बच्चों के केंद्रीय डेटाबेस के तौर पर काम करता है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से लापता हो जाते हैं। यह गुमशुदा बच्चों की तलाश में सहायता के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का कार्य करता है। यह पोर्टल बाल गृहों, पुलिस विभागों और राज्य सरकारों के बीच समन्वय में सहायता करता है। यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बाल गृहों में रह रहे बच्चों की संख्या की जानकारी के लिए सरकार बाल गृहों में बच्चों के आधार कार्ड को इस पोर्टल से लिंक कर रही है और अब तक 30835 बच्चों की आधार संख्या को लिंक किया जा चुका है। देश भर में 9000 से ज्यादा बाल देखभाल गृहों में कुल 261566 बच्चे रह रहे हैं। इनके आधार कार्डों को ट्रैक चाइल्ड से लिंक करने का मकसद गुमशुदा बच्चों को ढूंढऩे में सहायता करना तो है ही, साथ ही इससे यह भी पता चल सकेगा कि यदि उस लापता बच्चे को कहीं भर्ती करने की कोशिश की जाती है तो उसकी जानकारी इससे मिल पाएगी। अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने इससे संबंधित सभी हितधारकों से सभी बाल गृहों में बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। राज्य सरकारों द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर बच्चे का आधार विवरण डालने का प्रावधान तो पहले ही कर दिया गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश के कई हिस्सों में बाल गृहों से बच्चों के गुम होने की खबर आयी है। इसे देखते हुये इन प्रयासों को तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014, 2015 और 2016 में क्रमशरू कुल 68,874, 60,443 और 63,407 बच्चे लापता हुए हैं।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 468127 146435Spot on with this write-up, I truly suppose this web web site needs rather much more consideration. most likely be once much more to learn much more, thanks for that info. 177526

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *