Breaking News

17 से 19 फरवरी तक तिरुपति बालाजी में आयोजित दूसरे अंतराष्ट्रीय मंदिरों के सम्मेलन में 17 देशों के 12 सौ प्रतिनिधियों के साथ ही श्री घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

 

तिरुपति बालाजी, 21 फरवरी
दिनेश सिंह सुरियाल

17 से 19 फरवरी तक तिरुपति बालाजी में आयोजित दूसरे अंतराष्ट्रीय मंदिरों के महाकुम्भ सम्मेलन में देश व विदेश से आए प्रतिनिधियों के साथ श्री घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाल, श्री घंटाकर्ण देवता के पश्व दीपक बिजल्वाण, डॉ जगमोहन सजवाण व सतेंद्र सजवाण को प्रतिभाग करने व तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सम्मेलन भारत सहित 17 देशों के 12 सौ मंदिरों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

इस दूसरे अंतराष्ट्रीय मंदिरों के महाकुम्भ सम्मेलन का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देबेन्द्र फड़नवीस, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सवंत, कई केंद्रीय मंत्रियों, संघ के राष्ट्रीय अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रुप से किया। सम्मेलन में देश के बड़े प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों, तिरुपति बाला जी मंदिर, सिरडी साईं मंदिर, लाल बाग के राजा सिद्धि बिनायक, अस्टबिना यक इस्कॉन के प्रमुखों ने देश व दुनिया के मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसाद लाड़ ने अंतराष्ट्रीय मंदिर फेडरेसन बनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर
श्री घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाल ने अध्यक्ष प्रसाद लाड़ व सचिव गिरीश कुलकर्णी को श्री घंटाकर्ण धाम आने का न्यौता दिया साथ ही अगला कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित करने का अनुरोध किया। दोनों पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के श्री घंटाकर्ण धाम में आने का न्यौता स्वीकार किया।

इस कार्यक्रम में श्री घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाल के नेतृत्व में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जीवन गाथा के लेखक शान तुनू गुप्ता से भी मुलाक़ात की। तिरुपति तिरुमाला देब स्थानम बोर्ड ने सभी मंदिरों के प्रतिनिधियों को बीना पंक्ति के दर्शन भी करवाएं। कार्यक्रम का समापन आंध्र प्रदेश के सुचना तकनीकी मंत्री नारा लोकेश ने किया। यह जानकारी
श्री घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट घंडियाल डांडा टिहरी गढ़वाल विजय प्रकाश विजल्वाल ने दी।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …