Breaking News
mumbai band

है कोई माई का लाल जो सच बोले, देश को बचाओ बम-बम-भोेले

mumbai band

आज महाराष्ट्र जल रहा है
कल राजस्थान जला था
परसों काई अन्य राज्य जलेगा
नरसों उत्तर प्रदेश और बिहार जला था
कोई न कोई राज्य जलता ही रहेगा
देश आरक्षण के जिहाद में सदा झुलसता ही रहेगा।
आरक्षण का पेट्रोल
संविधान में जमा करके रखोगे
तो देश में समय-समय पर यहाँ-वहाँ
आग लगती ही रहेगी
जिहादी आरक्षण की आग लिहाजा
कभी नहीं बुझेगी।
जिस तरह आतंकवाद कट्टरवाद जिहाद हैे
जिहाद की अन्तर-आत्मा नहीं होती
उसी तरह आरक्षण का जिहाद छेड़ा है जो तुमने
वह देश में बर्बादी का तांडव करता ही रहेगा
भारत के ओ अवसरवादी राजनीति वालो
देश सुलगता-दहकता रहेगा।
अवसरवादी राजनीति वालो
सब मिलकर आरक्षण खत्म कर दो
मानवता का ढोंग छोड़ो
जिन्हे आरक्षण देना है
उनकी हर स्तर पर शिक्षा मुफ्त कर दो
आरक्षण को खत्म कर दो।
है कोई माई का लाल राजनीति में
जो सच बोलने की हिम्मत रखता हो
भारत माता की आँखों में जो धूल झोंकने से डरता हो
ऐसे वांछितों की शिक्षा का खर्च सरकारें उठाएं
इस खतरनाक पेट्रोल से देश को मुक्त कराएं
प्रदर्शन के नाम पर तोड़ फोड़ और आगजनी करने वालों के खिलाफ
देशद्रोह का कानून बनाएं
देश में जेलों का जाल बिछाएं
बीमार देश को आओ स्वस्थ बनाएं ।

Virendra Dev Gaur (Veer Jhugeewala)

Chief Editor(NWN)

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *