Breaking News
guldar in cow house

गुलदार गोशाला में कैद

guldar in cow house

नई टिहरी (संवाददाता)। वन रेंज कोटी फैगुल के ग्राम पंचायत पौखाल में बीती शनिवार रात कुत्ते को निवाला बनाने के लिये गौशाला मे घुसे गुलदार को हुकम सिंह ने बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रविवार दोपहर को गुलदार को पिंजरे में कैद कर रेंज कार्यालय ले गई। गुलदार के पकडे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीती शनिवार की रात करीब 12 बजे पौखाल निवासी हुकम ङ्क्षसह पुत्र गोकुल सिंह देर रात्रि को जब भोजन करने के बाद अपने पालतू कुत्ते को मकान से ही सटे गौशाला मे बंद कर के सोने की तैयारी कर ही रहे थे तभी कुत्ते के भौंकने की आवाज सुन कर वह बाहर आए। उन्हें पता चला की गुलदार ने गौशाला का दरवाजा खोलकर अंदर कुत्ते के उपर हमला कर दिया हुकम सिंह ने गौशाला के दरवाजे को बंद कर दिया। रात को ही इसकी सूचना ग्राम प्रधान शीश पाल ङ्क्षसह गुसाई और अन्य लोगों को दी गई। इसके अलावा वन विभाग की टीम भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई। रविवार करीब 12 बजे जिला मुख्यालय की एक स्पेशल टीम को ङ्क्षपजरे के साथ भेजा गया जिसमें ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट भी मौजूद थे। सुबह को यहां पर ग्रामीणों की भीड जुट गई। दोपहर करीब दो बजे पिंजरा लगाने के बाद गौशाला का दरवाजा खोला गया और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने हुकम सिंह को इस साहसपूर्ण कार्य के लिये धन्यवाद दिया है। उधर इस संबंध मे रेज अधिकारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि गुलदार मादा है और पूरी तरह से स्वस्थ्य है जिसे  पिंजरे मे कैद किया गया। फिलहाल इसे रेंज कार्यालय पौखाल मे रखा गया है। जिसका जरूरत पडने पर मेडिकल के लिये जिला मुख्यालय भेजा जायेगा उस के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *