Breaking News
ganga

बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर लगाई आस्था की डुबकी

ganga

हरिद्वार (संवाददाता)। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार के गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई साथ ही दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ भी अर्जित किया। हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई थी। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम सुबह से शुरू हो गया और दिन चढऩे के साथ भीड़ बढऩी शुरू हो गई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही दान-दक्षिणा देकर पुण्य भी कमाया। हरकी पैड़ी में पूजन व अन्य संस्कार कराने वालों की भी भीड़ रही।  स्नान के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के अंदरूनी हिस्सों में लगने वाले जाम को देखते हुए वाहनों के रूट भी निर्धारित किए गए हैं। वही बड़े वाहनों की शहर में एंट्री रोक दी गई है। हाईवे समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

2 comments

  1. 751817 555558Aw, this was a really good post. In concept I wish to put in writing like this moreover ?taking time and precise effort to make an outstanding post?but what can I say?I procrastinate alot and undoubtedly not appear to get 1 thing done. 474819

  2. 452151 573672I gotta bookmark this web site it seems very beneficial . 668980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *