Breaking News

वीर शहीद दुर्गामल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है: धामी

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद दुर्गामल्ल पार्क, गढी कैंट और गांधी पार्क स्थित शहीद दुर्गामल्ल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद दुर्गामल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। जीवन तो सभी जीते हैं परन्तु दुनिया सदियों तक केवल उन्हीं को याद करती है जिन्होंने अपने देश के लिये संघर्ष और बलिदान किया होता है। अमर शहीद दुर्गामल्ल जी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। ये हमारा कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी, शहीदों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जाने। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम बङे स्तर पर आयोजित किये जाने चाहिये और युवाओं को इनमें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *