Breaking News
sridevi mom

श्रीदेवी जाते-जाते गूगल क्वीन बन गईं

sridevi mom

नई दिल्ली ।  रविवार सुबह-सुबह एक अनचाही खबर लोगों की नींद खुलने का जैसे इंतजार कर रही थी। रात में ही मशहूर सिने अदाकारा श्रीदेवी का हृदय गति रुकने से निधन हो चुका था। उसके बाद गूगल पर श्रीदेवी के बारे में सर्च किया जाने लगा। दोपहर 12 बजे से पहले 10 लाख लोग श्रीदेवी को सर्च कर चुके थे। तीन बजे तक तो यह आंकड़ा 50 लाख पहुंच गया और शाम करीब पांच बजे तक एक करोड़ लोग श्रीदेवी के बारे में और अधिक जानने के लिए गूगल पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके थे। लोगों ने श्रीदेवी के साथ-साथ कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह (जिनकी शादी में वह दुबई गई थीं) आदि के बारे में भी गूगल पर खोजबीन की। लोगों ने यह भी जानना चाहा कि कार्डियक अरेस्ट (जिसकी वजह से श्रीदेवी की जान गई) क्या होता है। कुछ लोगों ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बारे में जानने की कोशिश की। साथ ही, कई यूजरों ने श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर नाम से सर्च किया।

Check Also

Her yerde oyun keyfi yaşatmak isteyenlere 1win indir tavsiye ediliyor

Content Kolay Kayıt ve Giriş İşlemleri ile 1win Uygulaması 1win Indir APK ile Bonus Turları …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *