Breaking News

इंडियन सिविल सर्विसेज द ग्रेट का तमाशा लोकतंत्र पर तमाचा

nwn

ईस्ट इंडिया कम्पनी के गवर्नर जनरल
लार्ड क्लाइव के भूत बसते हैं
इंडियन सिविल सर्विसेज द ग्रेट में।
इंडियन सिविल सर्विसेज द ग्रेट
आज भी अपने जन्मदाता
ग्रेट ब्रिटेन पर फिदा है।
ग्रेट ब्रिटेन ने जिस स्टील-फ्रेम को
गुलाम भारतीयों को हाँकने के लिये
किया था ईजाद अपने षडयंत्रकारी दिमाग में
वह स्टील का फ्रेम
आज भारतीय लोकतंत्र के लिये
चीन की दीवार में तब्दील हो गया है।
इंडियन सिविल सर्विसेज द ग्रेट
जिसमें अंग्रेजों की आत्मा है
वही देश में लाखों किसानों की आत्महत्या के लिये
जिम्मेदार है
यही चीन की दीवार
सरकार और आम आदमियों के बीच दीवार है।
यही ब्रिटिश आत्मा वाली
इंडियन सिविल सर्विसेज द ग्रेट
भ्रष्टाचार की गाड़ी का ल्यूब्रीकेंट है।
चाइना की इस स्वदेशी दीवार को
ढहाने के लिये
प्रचंड आन्दोलन करना होगा।
दिल्ली में जो कुछ हो रहा है
वह इसी दीवार की हेकड़ी का नतीजा है
जिसे लोकतंत्र स्वीकार नहीं।
देश बदलना है तो
इस स्वदेशी दीवार को पीठ से नीचे
लुुढ़काना ही होगा।
ईस्ट इंडिया कम्पनी की जान को
अब निकालना ही होगा
तभी सकारात्मक बुनियादी बदलाव की बयार चलेगी।
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने
दिल्ली के एल जी को लार्ड कर्जन बना डाला है
वह लार्ड कर्जन जिसने बंग-भंग का किया था कारनामा
वह लार्ड कर्जन जिसे ब्रिटेन की सरकार तक ने कर दिया था खारिज
दिल्ली के मामले में राजनाथ निरंकुश सम्राट की तरह कर रहे हैं मनमानी
इंडियन सिविल सर्विसेज द ग्रेट को आप राजनाथ जी सुधारने के बजाय
निकम्मा आलसी और गैर जिम्मेदार बना रहे हैं जानी
आप ‘आप’ की कम देश की ज्यादा बहुत ज्यादा कर रे हैं हानि
महान राजनाथ जी कृपया जमीन पर आ जाइये
हमें मोदी जी के साथ-साथ केजरीवाल भी चाहिए।

                                     Virendra Dev Gaur

                                     Chief Editor (NWN)

Check Also

Tecrubenizi Bahis Dunyasinda Most Bet ile Artirin

Content Mostbet Platformasında Hesab Yaratma və Qeydiyyat Bələdçisi Bahis Təcrübəsi: Most Bet ilə Yüksək Əmsallar …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *