Breaking News

जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता :CM तीरथ

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समयसमय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

Check Also

Sansinizi Pinup Casino ile Deneyin ve Kazanin

Content Büyük Ödülleri Yakalamak İçin PinUp Bonanza Oynayın Eğlencenin ve Kazancın Adı: PinUp Slot Oyunları …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *