Breaking News

कोविड19 महामारी पर सभी के सहयोग से ही विजय प्राप्त की जा सकती है: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में कोविड19 के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सहयोग के उद्देश्य से आज देश के जानेमाने उद्योगपति और हीरो मोटोकॉर्प ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री पवन मुंजाल से वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने श्री मुंजाल से चर्चा कर उनसे सीएसआर में कोविड से संबंधित मेडिकल इक्विपमेंट देने का अनुरोध किया। श्री मुंजाल ने राज्य में कोविड की रोकथाम के लिए हरसंभव सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड19 महामारी पर मिलजुलकर और सभी के सहयोग से ही विजय प्राप्त की जा सकती है। वर्चुअल बैठक में हीरो मोटोकॉर्प ग्रुप के भारतेंदु कवि, एस. जागीरदार और सुश्री सलोनी भी उपस्थित थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज बालाजी एक्शन बिल्डवेल के पदाधिकारियों के साथ भी वर्चुअल बैठक की। बालाजी एक्शन बिल्डवेल ने सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के समक्ष दिए गए प्रस्तुतिकरण में उन्होंने संस्थान का प्रमुख उद्देश्य सितारगंज में विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाले अस्पताल का निर्माण करना बताया। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस अस्पताल में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में उच्च स्तरीय टेसिं्टग लैब और ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही यहां एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही होम्योपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से भी उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को अस्पताल के कैफेटेरिया और कैंटीन पौष्टिक और संतुलित आहार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और उनके विस्तार के लिए निजी क्षेत्र को आगे आने और मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार द्वारा विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाले अस्पताल के निर्माण में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

Mines Oyna ve İlk Bahiste Buyuk oduller Yakala!

Content Saatlik Zaman Çerçevesinde DAR/TLM ve DAR/ALICE Motorcycle Bike Race Racing Road Games Crash oyunlarının …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *