Breaking News
Cyclone

खाड़ी में बना चक्रवात : दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द देगा छत्तीसगढ़ में दस्तक

Cyclone

रायपुर (संवादाता) । राजधानी में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और दोपहर करीब 2 बजे के आसपास शहर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी। इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित गति से आगे बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से निकली चटख धूप का असर दोपहर तक कम होता गया और दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाए बादल गहराते चले गए। इसके बाद करीब 15 मिनट तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी तथा तेज ठंडी हवाएं चली। इसके चलते अधिकतम तापमान के आंकड़े में एक बार फिर से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। हालांकि अब मानसून निकट है, ऐसे में इसे प्री-मानसूनी गतिविधियां भी कहा जा सकता है। इधर मौसम विभाग ने भी दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढऩे की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों की माने तो आज रविवार 7 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में यह दक्षिणी अंदरुनी कनार्टका तक पहुंच गया है। इसके अलावा मानसून का कुछ भाग रॉयलसीमा, तमिलनाडू के अधिकतर भागों में, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तथा कुछ भाग पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में विस्तृत हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी भागों व बंगाल की खाड़ी को कव्हर करता हुआ आगे बढ़ रहा है। इस समय मानसून की उत्तरी सीमा कारवार, शिमोगा, तुमाकुरू, चित्तूर और चेन्नई तक विस्तृत हो चुका है। इसके आगे बढऩे के लिए अनुकूल स्थिति बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रीय चक्रवाती घेरा मानसून को काफी आकर्षित कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो इस चक्रीय चक्रवाती घेरा के कारण मानसून इस बार प्रदेश में जल्द ही दस्तक देगा। लेकिन इसके लिए अभी कम से कम 4-5 दिनों का इंतजार करना होगा। इस दौरान प्री-मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

Check Also

40 Burning Hot Slot RTP

Content Oyun İstatistikleri. Amusnet ile 40 Burning Hot 6 Reels Burning Hot oyununda jackpot kazanma …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *