Breaking News
protest

उत्तर प्रदेश मेें शराब दुकानों के खिलाफ जनान्दोलन

जगह-जगह लाठी-डंडे लेकर महिलाएं ले रही हैं मोर्चा

protest

उत्तर प्रदेश मेें शराब दुकानों के खिलाफ  जनान्दोलन शुरू हो गया है। शुरुआती मोर्चा महिलाएं संभाल रहीं हैं। कई जगह शराब दुकानों में तोडफोड़ और आगजनी कर भीड़ ने बवाल काटा। कई जगह जाम लगाया गया और मारपीट की। जगह-जगह लाठी-डंडे लेकर महिलाएं मोर्चा ले रही हैं। कई जगह सेल्समैन दौड़ाकर पीटे गए। भीड़ ने दर्जनों ठेके तहस-नहस कर दिए।  शराब की दुकानों को हाईवे से स्थानांतरित कर रिहायशी बस्ती में खोले जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वाराणसी में जहां चोलापुर व बड़ागांव में शराब बंदी को लेकर प्रदर्शन हुआ वहीं पूर्वांचल के गाजीपुर, मऊ, चंदौली और जौनपुर में ग्रामीणों और महिलाओं ने चक्का जाम व धरना देकर कई जगह पर दुकानों को बंद कराया। गाजीपुर के मरदह कस्बे के व विदेशी मदिरा की दुकान खुलने पर दर्जनो की संख्या में लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर शराब की दुकान हटाने की मांग की। जौनपुर के सदर कोतवाली के दीवाकरपुर गांव में देशी शराब की दुकान का विरोध हुआ। महिलाओं ने चक्का जाम किया। सदर कोतवाली व सकलडीहा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची तब जा कर चक्का जाम खत्म हुआ। मऊ जिले के प्रेमनगर चकिया क्षेत्र दक्षिणटोला में शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *